चमोली

मसूरी में रेस्टोरेंट में घुसकर युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला, मामला दर्ज

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 19, 2026 06:54 10 views 0 Comments
मसूरी में रेस्टोरेंट में घुसकर युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला, मामला दर्ज

मसूरी में किंग्रेग स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर कुछ लोगों ने युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में मनीष ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग रेस्टोरेंट में पहुंचे।

आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने मनीष और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में मनीष और उसके साथियों के चोटिल होने की बात कही गई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर हमला करते नजर आ रहे हैं। एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस को मिली है। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment