अल्मोड़ा में रानीखेत के सोनी बिनसर में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 23, 2026 14:02
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा के डीसीआर से प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली रानीखेत क्षेत्र अंतर्गत सोनी बिनसर के पास एक डस्टर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस...
अल्मोड़ा के डीसीआर से प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली रानीखेत क्षेत्र अंतर्गत सोनी बिनसर के पास एक डस्टर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था। यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण से उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन बीती रात्रि दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया था। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। मृतकों में जीवन चंद्र जोशी, पुत्र पूरन सिंह जोशी, निवासी हल्द्वानी व एक अन्य व्यक्ति नाम एवं पता अज्ञात है। एसडीआरएफ टीम द्वारा विषम परिस्थितियों एवं कठिन भू-भाग में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों मृतकों के शवों को गहरी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!