अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में कांग्रेस का पुतला दहन और अनर्गल बयानबाज़ी पूरी तरह तथ्यहीन – महेश नयाल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 19, 2025 15:26 2 views 0 Comments
अल्मोड़ा में कांग्रेस का पुतला दहन और अनर्गल बयानबाज़ी पूरी तरह तथ्यहीन – महेश नयाल

अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्रीय मंत्री माननीय श्री अजय टम्टा जी के खिलाफ किए गए पुतला दहन...

अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्रीय मंत्री माननीय श्री अजय टम्टा जी के खिलाफ किए गए पुतला दहन और भ्रामक बयानबाज़ी को पूरी तरह से तथ्यों से परे और जनता को गुमराह करने वाला कदम बताया है।

श्री नयाल ने कहा कि क्वारब क्षेत्र की समस्या का समाधान माननीय सांसद महोदय के सतत प्रयासों से ही संभव हो पाया है। उनके निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप स्लाइडिंग ज़ोन ट्रीटमेंट हेतु केंद्र सरकार से ₹51 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई, जिसमें से आधे से अधिक कार्य संपन्न भी हो चुका है।

इसी क्रम में ₹10 करोड़ 23 लाख की लागत से डोबा-चौसली तक डाइवर्जन मार्ग का निर्माण स्वीकृत हुआ है, जो सीधे क्वारब एंड से जुड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र की स्थायी समस्या को दूर करने के लिए बाईपास रोड की स्वीकृति एवं निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रगति पर है। यह समाधान दीर्घकालिक है और स्थानीय जनता को स्थायी राहत प्रदान करेगा।

विशेष परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) द्वारा बाईपास सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। ऐसे में कांग्रेस का यह आरोप लगाना कि जनहित की उपेक्षा हो रही है, न केवल तथ्यों से परे है बल्कि जनता को गुमराह करने का प्रयास भी है।

महेश नयाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री अजय टम्टा जी के बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करना केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया गया प्रयास है। भारतीय जनता पार्टी जनता का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा का हर कदम जनता के हित और विकास के लिए समर्पित है।

उन्होंने कांग्रेस से अपेक्षा की कि वह अनर्गल बयानबाज़ी और भ्रामक प्रचार बंद कर रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए। साथ ही केंद्र सरकार से जो धनराशि माननीय सांसद जी के प्रयासों से स्वीकृत हुई है, उसके लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देना चाहिए और कार्य शीघ्र सम्पन्न हो, इसके लिए सकारात्मक पहल करनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार किए जा रहे भ्रामक प्रचार, पुतला दहन और जनता को गुमराह करने की राजनीति की कड़ी निंदा करती है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment