अल्मोड़ा

ब्रेकिंग : अल्मोड़ा से रानीखेत जा रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 06, 2024 11:26 1 views 0 Comments
ब्रेकिंग : अल्मोड़ा से रानीखेत जा रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त

रानीखेत जा रहा एक टैक्सी वाहन मैक्स अनियंत्रित होकर द्वारसों के पास सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में 07 लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए, जबकि एक महिला...

रानीखेत जा रहा एक टैक्सी वाहन मैक्स अनियंत्रित होकर द्वारसों के पास सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में 07 लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए, जबकि एक महिला को अस्पताल ले जाना पड़ा। हादसे का कारण टैक्सी चालक का शराब के नशे में होना बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी वाहन संख्या यूए 01 6589 सुबह 10 बजे अल्मोड़ा से रानीखेत के लिए चला। इस वाहन में चालक के अलावा कुल दस सवारी थीं। द्वारसों के पास मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे के वक्त वाहन में सवार लोगों में चीख—पुकार मच गई।

वाहन के अचानक सड़क पर पलट जाने से सात यात्रियों को मामूली चोटें आईं। वहीं, एक महिला की गर्दन पर चोट लगी और काफी घायल हो गए। जिसे निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। वाहन सवारों के अनुसार यह टैक्सी चालक शराब के नशे में था। इसे सवारियों ने ठीक से वाहन चलाने को कई बार बोला, लेकिन वह मान नहीं रहा था। संयोग से वाहन खाई में नहीं गिरा, वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

चोटिल हुए लोगों का कहना था घटना लगभग 12 बजे हुई। जिसके बाद 112 पर कॉल की गई। अल्मोड़ा भी फोन किया गया। इसके बावजूद मौके पर पुलिस काफी देर से पहुंची। लोगों का कहना है कि सवारियों की जान जोखिम में डालने वाले इस मैक्स चालक पर कार्रवाई होनी चाहिए।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment