देहरादून मए घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 03, 2026 20:58
•
8 views
•
0 Comments
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मदन (40) के रूप में हुई है। उसका शव डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मदन कल से घर से लापता था। परिजनों की ओर से उसकी तलाश की जा रही थी।
इसी बीच डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!