भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी घोषित, उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत उपाध्यक्ष और अनिल बलूनी बने मीडिया संयोजक
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 17, 2026 17:58
•
1 views
•
0 Comments
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड से पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही आलोक भट्ट सोशल मीडिया सह संयोजक, महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बनाया गया है। अनिल बलूनी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक वरिष्ठ और प्रभावशाली राजनीतिज्ञ हैं, जो वर्तमान में उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद (MP) हैं और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक (National Media Convenor) के रूप में कार्यरत हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बेहद करीबी नेताओं में गिने जाते हैं।
तीरथ सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी से सम्बन्धित राजनीतिज्ञ है। 10 मार्च 2021 को इन्होने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वह फरवरी 2013 से दिसम्बर 2015 तक उत्तराखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और चौबट्टाखाल से भूतपूर्व विधायक (2012-2017) है, तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अतिरिक्त 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!