चमोली की बेटी भागीरथी ने बढ़ाया मान, हैदराबाद में आयोजित मैराथन की 42 किमी की दौड़ में जीता रजत पदक
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 30, 2026 21:03
•
95 views
•
0 Comments
चमोली जिले में देवाल के वाण गांव की भागीरथी बिष्ट ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। हैदराबाद में आयोजित मैराथन दौड़ में 42 किमी की लंबी दौड़ में भागीरथी ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। भागीरथी ने यह दौड़ महज 2 घंटे 51 मिनट में पूरी की। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी ने भागीरथी को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।भागीरथी के कोच सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भागीरथी ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि भागीरथी लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले भी वह ईरान में आयोजित 42 किलोमीटर की मैराथन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित कई मैराथन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड समेत चमोली जिले और देवाल क्षेत्र में खुशी की लहर है। भागीरथी बिष्ट ने बताया कि उनका सपना ओलंपिक खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाना है। इस मौके पर विधायक भूपाल राम टम्टा, कांग्रेस नेता संदीप पटवाल आदि ने खुशी जताई।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!