अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के रंग में सराबोर रहा, विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों में लोगों ने उत्साह से लिया भाग 

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 21, 2026 03:19 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के रंग में सराबोर रहा, विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों में लोगों ने उत्साह से लिया भाग 

अल्मोड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवभूमि योग के रंग में सराबोर रही। मल्ला महल पर योग शिविरों का आयोजन किया गया साथ ही विभिन्न जगहों पर...

अल्मोड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवभूमि योग के रंग में सराबोर रही। मल्ला महल पर योग शिविरों का आयोजन किया गया साथ ही विभिन्न जगहों पर योग दिवस का आयोजन किया गया। योग के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मल्ला महल परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रतिभाग करते हुए लोगों को योग के प्रति जागरूक किया और नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा के मल्ला महल में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने योगाभ्यास किया और उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने की प्रेरणा दी। अजय टम्टा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने और "करो योग, रहो निरोग" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment