अल्मोड़ा: दस दिवसीय कुमाऊँ महोत्सव का हुआ आगाज, शोभा यात्रा के साथ हुए विभिन्न कार्यक्रम
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 27, 2024 16:08
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दस दिवसीय कुमाऊँ महोत्सव का आगाज हो गया है। 26 अगस्त से इस महोत्सव का आगाज हुआ है। यह आयोजन श्री राम...
अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दस दिवसीय कुमाऊँ महोत्सव का आगाज हो गया है। 26 अगस्त से इस महोत्सव का आगाज हुआ है। यह आयोजन श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है।
इस मौके पर मंगलवार को पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने नगर की मुख्य बाजार में शोभायात्रा निकाली। महिलाओं की भजन और बच्चों की गायन, नृत्य और फैंसी ड्रेस और मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मटकी फोड़ में प्रतिभाग किया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, दीपक कुमार, विनीत बिष्ट, अमरनाथ नेगी, चेतन, शुगन त्यागी, हर्षिता तिवारी, मनोज सनवाल, पंकज भगत, वैभव पांडे, कमल बिष्ट, प्रदीप मेहता, युवम बोहरा, भानू पंत, मनमोहन सिंह गैड़ा, आदित्य गुरुरानी, गीता तिवारी, रवीना, रेखा भाकुनी, प्रियंका भट्ट, नीशा बिष्ट, दीपक तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!