अल्मोड़ा

Almora : नन्दा देवी मेले को लेकर प्रेस वार्ता

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 06, 2024 00:47 1 views 0 Comments
Almora : नन्दा देवी मेले को लेकर प्रेस वार्ता

6 सितंबर से शुरू होने जा रहे नंदा देवी मेले को लेकर मंदिर समिति द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के लोगों ने कहा कि इस बार एडम्स...


6 सितंबर से शुरू होने जा रहे नंदा देवी मेले को लेकर मंदिर समिति द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के लोगों ने कहा कि इस बार एडम्स इंटर कॉलेज का ग्राउंड नहीं मिलने से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कम किया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि 6 सितंबर से मेले का आगाज हो चुका है लेकिन मेले का विधिवत उद्घाटन पंचमी के दिन से होगा।

मेले का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उनके द्वारा जो बाहर से लोग गायक कलाकार बुलाए गए थे उनमें से कई कलाकारों को आप नहीं बुलाया जाएगा क्योंकि इस बार सांस्कृतिक प्रोग्राम के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाया।

जिस कारण स्टार नाइट केवल चार से पांच दिन ही आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के सभी कार्यक्रम यहां पर किए जाएंगे। इसी लगातर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 13 तारीख को मां की शोभा यात्रा के साथ मेले का समापन होगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment