Almora news – अल्मोड़ा में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका,12 अगस्त को होगा रोजगार मेला
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 10, 2024 02:23
•
1 views
•
0 Comments
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी कार्यालय, अल्मोड़ा की ओर से एक रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह म...
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी कार्यालय, अल्मोड़ा की ओर से एक रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला सोमवार, 12 अगस्त 2024 को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय कैम्पस, अल्मोड़ा में होगा।
इस मेले में कई प्रमुख कंपनियां जैसे Flipkart Faridabad, Security and Intelligent Services India Limited, Telecommunication Bright Future Private Limited Almora, G4S Secure Solutions Private Limited, Yashaswi Group, Genius Group SBI Card, और Life Insurance Corporation (LIC) शामिल होंगी।
इस मेले में Senior Executive, Operator, Tele Caller, Sales Executive, Security Guard, Rural Agent जैसे पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 18 से 40 वर्ष की आयु के, और 8वीं पास, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक आदि डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 6 हजार से 17 हजार रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
अगर आप इस सुनहरे मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो 12 अगस्त 2024 को सुबह 10 बजे सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में पहुंचें। साक्षात्कार के लिए अपने सभी शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और एक आईडी प्रूफ साथ लाना अनिवार्य है। इस मेले में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा में संपर्क कर सकते हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!