अल्मोड़ा

Almora : पूरे कुमाऊं में आक्रोश रैली सफल बनाएं – पुष्कर सिंह भैसोड़ा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 23, 2024 16:55 1 views 0 Comments
Almora : पूरे कुमाऊं में आक्रोश रैली सफल बनाएं – पुष्कर सिंह भैसोड़ा

अल्मोड़ा में एनएमओपीएस उत्तराखंड द्वारा आगामी 26 सितंबर को आहूत आक्रोश रैली में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल भी सक्रिय भागीदार...

अल्मोड़ा में एनएमओपीएस उत्तराखंड द्वारा आगामी 26 सितंबर को आहूत आक्रोश रैली में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल भी सक्रिय भागीदारी करेगा। एसोसिएशन के कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा व सचिव हरजीत ने संगठन की सभी जनपद शाखाओं को पत्र भेजकर अपने जनपदों में आक्रोश रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है।

पुष्कर भैसोड़ा ने कहा है कि पुरानी पेंशन की बहाली बेहद जरुरी है और इसके बदले सरकार की कोई और नीति/योजना स्वीकार नहीं बल्कि उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को एनपीएस और यूपीएस के विरोध में आक्रोश रैली प्रस्तावित है। उन्होंने संगठन के सभी जनपदों के अध्यक्षों व सचिवों से कहा है कि इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए इसे सफल बनाएं। इधर संगठन के पूर्व मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व पूर्व मंडलीय सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने भी सदस्यों से आक्रोश रैली को सफल बनाने की अपील की है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment