Almora: कुमाऊं महोत्सव 2024 समापन एवम् पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रविवार को
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 19, 2024 11:55
•
1 views
•
0 Comments
आपके सहयोग एवम् आशीर्वाद से कुमाऊं महोत्सव 2024 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन दिनांक 5 सितंबर 2024 को सफल रूप से संपन्न हो चुका है उपरोक्त महोत्...
आपके सहयोग एवम् आशीर्वाद से कुमाऊं महोत्सव 2024 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन दिनांक 5 सितंबर 2024 को सफल रूप से संपन्न हो चुका है उपरोक्त महोत्सव में एवम् उसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, उपरोक्त प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण एवम समापन कार्यक्रम दिनांक 22 सितंबर 2024 को दोपहर 12 बजे से शारदा पब्लिक स्कूल के सभागार में संपन्न किया जाएगा।
जिसमें नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुल 21000 रु0, स्कूली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कल 21000 रुo, कला एवं एर्पण विजेता प्रतिभागियों को 5000- 5000 रुo योगा आर्टिस्टिक विजेताओं को कुल 8000 रूo, इसके अतिरिक्त अन्य कई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, साथ ही लकी ड्रा के विजेताओं को भी इसी दिन पुरस्कृत किया जाएगा।
विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों एवं विजेताओं की प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
अतः महोदय आपसे विनम्र निवेदन है उपरोक्त समापन अवसर पर यथा समय अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान कर हमें अनुग्रहित करेंगे एवं विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!