अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के पहले मेयर बने अजय वर्मा  ख़गमराकोट में फिर से होगा मतदान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 26, 2025 02:33 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा के पहले मेयर बने अजय वर्मा  ख़गमराकोट में फिर से होगा मतदान

अल्मोड़ा में नगर निगम और 01 नगरपालिका व 3 नगर पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए है। नगर नगर निगम अल्मोड़ा में अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी अ...

अल्मोड़ा में नगर निगम और 01 नगरपालिका व 3 नगर पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए है। नगर नगर निगम अल्मोड़ा में अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी अजय वर्मा को 8788 मत, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भैरव गोस्वामी को 6309 मत एवं अमन अंसारी निर्दलीय को 221 मत प्राप्त हुए।

वार्ड संख्या 40 ख़गमराकोट को छोड़ते हुए अन्य वार्डों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा को 2479 वोटों से विजय घोषित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी सीएम मार्तोलिया ने उन्हें विजय होने का प्रमाणपत्र दिया।वार्ड संख्या 40 ख़गमराकोट का चुनाव पार्षद प्रत्याशियों की आपत्ति के कारण रद्द किया गया है। पुनर्मतदान राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार बाद में होगा।

नगर पालिका रानीखेत, चिलियानौला में अध्यक्ष पद पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अरूण रावत को 695 मत, भारतीय जनता पार्टी के मदन सिंह कुवार्बी को 237 मत, निर्दलीय कविन्द्र सिंह कुवार्बी को 399 मत,निर्दलीय विनोद कुमार जोशी को 51 मत प्राप्त हुए।
नगर पंचायत भिक्यिासैंण में अध्यक्ष पद पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गंगा सिंह बिष्ट को 776 मत, भारतीय जनता पार्टी की लीला बिष्ट को 328 मत, निर्दलीय कुबेर सिंह को 215 मत, निर्दलीय गोपाल जीना को 131 मत, निर्दलीय चम्पा देवी को 92 मत, निर्दलीय दीप चन्द्र सिंह को 137 मत, निर्दलीय देवगिरी गोस्वामी को 68, नंदन सिंह बिष्ट को 89 मत, निर्दलीय रतन लाल को 20 मत एवं निर्दलीय श्याम सिंह को 7 मत प्राप्त हुए।

नगर पंचायत द्वाराहाट में अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की लक्ष्मी आर्या को 471 मत, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 813 मत, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल सुशीला आर्या को 18 मत, निर्दलीय कविता देवी को 35 मत एवं निर्दलीय भागीरथी देवी को 73 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत चौखुटिया में अध्यक्ष पद पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूजा गोस्वामी को 661 मत, भारतीय जनता पार्टी की रेवती देवी को 1534 मत एवं निर्दलीय अनीता गिरी को 180 मत प्राप्त हुए। जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment