रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग के तुंगनाथ ट्रेक पर हादसा, गणेश मंदिर के पास खाई में गिरी महिला की तलाश जारी, रात भर चला रेस्क्यू

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 21, 2026 11:24 10 views 0 Comments
रुद्रप्रयाग के तुंगनाथ ट्रेक पर हादसा, गणेश मंदिर के पास खाई में गिरी महिला की तलाश जारी, रात भर चला रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग के तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम गणेश मंदिर के पास एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना है। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और आपदा मित्र की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। सर्च टीमों ने रात भर महिला की खोजबीन की मगर महिला का सुराख नहीं मिल पाया। रात अधिक होने के कारण अभियान रात में रोकना पड़ा। सोमवार सुबह से फिर से खोजबीन शुरू हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम गणेश मंदिर के पास महिला के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। जानकारी शाम करीब 6:21 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को मिली।

जिसके बाद शीघ्र मौके पर रेस्क्यू टीमों को रवाना किया गया। खाई काफी गहरी होने के कारण एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि, डीडीआरएफ ऊखीमठ, आपदा मित्र और पुलिस बल को भी सर्च एवं रेस्क्यू के लिए लगाया गया। टीमों ने देर रात तक महिला की तलाश में अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि रात अधिक होने के कारण करीब 12:30 बजे सर्च अभियान रोक दिया गया। सोमवार सुबह फिर से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया जाएगा। महिला की पहचान और उसके संबंध में अन्य जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो सकी है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment