उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हुआ हादसा,  पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 14, 2025 11:17 1 views 0 Comments
उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हुआ हादसा,  पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत

यमुनोत्री हाईवे पर चामी के समीप डामटा में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार वाहन चालक सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। पिकअप वाह...

यमुनोत्री हाईवे पर चामी के समीप डामटा में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार वाहन चालक सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। पिकअप वाहन परचून का सामान लेकर मोरी जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

पिकअप वाहन देहरादून जिले के विकासनगर से परचून का सामान लेकर उत्तरकाशी के मोरी जा रहा था, पिकअप वाहन संख्या HP 17G 0319 यमुनोत्री हाइवे पर चामी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो कर यमुना में समा गया, इस सड़क हादसे में वाहन चालक सहित तीन लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ, नौगांव और डामटा की पुलिस ने वाहन से छिटक कर खाई में पड़े शवों को रेस्क्यू करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव भेज दिया है।

सड़क दुर्घटना आज सोमवार सुबह करीब सात बजे हुई, पिकअप वाहन विकासनगर से परचून का सामान लेकर चला था, इसे मोरी पहुंचना था, अभी पिकअप वाहन उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर चामी के समीप पहुंचा था कि ड्राइवर अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, अनियंत्रित हो कर पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया, पिकअप वाहन में सवार वाहन चालक नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद उम्र 25 वर्ष, परवीन जैन पुत्र चमन लाल उम्र 45 वर्ष, अजय शाह पुत्र बरगीनाथ उम्र 30 वर्ष की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, तीनों लोग जीवनगढ़ विकासनगर के रहने वाले थे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment