उत्तरकाशी

देवप्रयाग में संगम तट पर हादसा, दोस्त को बचाने की कोशिश में दूसरा युवक भी गंगा की तेज धारा में बहा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 04, 2026 17:04 • 13 views • 0 Comments
देवप्रयाग में संगम तट पर हादसा, दोस्त को बचाने की कोशिश में दूसरा युवक भी गंगा की तेज धारा में बहा

देवप्रयाग संगम पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार दोपहर भागीरथी-अलकनंदा के पवित्र संगम तट पर झारखंड से पहुंचे तीर्थयात्रियों के दल में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब उनके दो युवा साथी अचानक गंगा की विकराल धारा की चपेट में आकर बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के दौरान पहले एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। जिसे बचाने के लिए उसके साथी ने कोशिश की, लेकिन इस दौरान दूसरा दोस्त भी बह गया। दोनों युवक काफी दूर तक पानी के ऊपर संघर्ष करते नजर आते दिखे और फिर पलक झपकते ही आंखों से ओझल हो गए। बीते तीन दिनों के भीतर संगम तट पर तीन नौजवानों के डूबने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 

थाना प्रभारी कोतवाल प्रशांत बहुगुणा के मुताबिक, बोकारो, झारखंड के सेक्टर-9 स्टील सिटी निवासी आशुतोष पुत्र(24)अजय और आयुष पुत्र गोपाल(24) अपने दल के साथ देवप्रयाग पहुंचे थे। दोपहर में स्नान के दौरान दोनों युवक संगम तट पर सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गई रस्सियों और चेतावनी घेरे को लांघकर आगे निकल गए थे। जल पुलिस के जवानों ने उन्हें बार-बार चेतावनी देकर वापस लौटने को कहा, लेकिन उन्होंने चेतावनी को अनसुना कर दिया। इसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया.जिसमें एक को बचाते-बचाते दूसरा भी गहरे पानी में समा गया। तमाम प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद संगम तट पर लगातार हो रहे हादसों ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment