उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए कर्नाटक और महाराष्ट्र के दो श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत, दोनों की मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 02, 2026 21:37
•
125 views
•
0 Comments
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इनमें एक तीर्थयात्री की जानकीचट्टी के पास और महिला तीर्थयात्री की बड़कोट में उपचार के दौरान मौत हुई। जानकारी के अनुसार, कर्नाटक निवासी गंगधार बीशेठी (66) यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। यात्रा मार्ग में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
उन्हें उपचार के लिए जानकीचट्टी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, महाराष्ट्र निवासी लक्ष्मी बाई (49), पत्नी नामदेव गतीर, दोबाटा में रुकी हुई थीं। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए बड़कोट अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!