देहरादून के टूरिस्ट स्पॉट पर हादसा, फोटो खिंचवाते समय नदी में बही युवती, मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 16, 2026 21:08
•
12 views
•
0 Comments
देहरादून के सहस्त्रधारा घूमने आई हरियाणा की एक 28 वर्षीय युवती की नदी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। युवती सहस्त्रधारा क्षेत्र में फोटो खिंचवा रही थी, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से युवती को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शनिवार 15 अगस्त को कांस्टेबल संदीप जोगीवाल ने चौकी आईटी पार्क को सूचना दी कि नदी में एक युवती बह गई है। बताया गया कि युवती सहस्त्रधारा क्षेत्र में फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई।
सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि महिला नदी के बहाव के साथ बहकर सहस्त्रधारा के पास पहुंच गई है। पुलिस टीम, एसडीआरएफ कर्मियों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की और महिला को नदी से बाहर निकाल लिया। गंभीर हालत को देखते हुए युवती को तत्काल एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान नेहा आर्य उम्र 28 वर्ष निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के निकट, कोतवाली नगर, जनपद पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!