अल्मोड़ा शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की मांगों की अनदेखी को लेकर एबीवीपी ने किया धरना प्रदर्शन
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Mar 24, 2026 09:23
•
1 views
•
0 Comments
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अल्मोड़ा इकाई ने आज कॉलेज परिसर में मुख्य पार्किंग गेट को बंद कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय स...
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अल्मोड़ा इकाई ने आज कॉलेज परिसर में मुख्य पार्किंग गेट को बंद कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय से लंबित विद्यार्थियों की मांगों की लगातार अनदेखी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के दौरान परिषद ने साफ चेतावनी दी कि शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य हेतु ठोस प्रावधान, शैक्षणिक अव्यवस्था, लचर परीक्षा प्रणाली, बदहाल पुस्तकालय सुविधाएं, जर्जर आधारभूत ढांचा, रोजगार के अवसरों की कमी तथा सेल्फ फाइनेंस शिक्षक भर्ती से जुड़ी समस्याओं पर अब और चुप नहीं बैठा जाएगा।
नगर मंत्री रोहित कुमल्टा ने तीखे शब्दों में कहा कि प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता अब बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है। यदि शीघ्र ही ठोस निर्णय नहीं लिए गए, तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन को और उग्र रूप देगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विश्वविद्यालय की होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह केवल एक चेतावनी है, यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन, ताला बंदी और सड़क जाम जैसे बड़े कदम उठाए जाएंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर मंत्री रोहित कुमल्टा, दीपक लोहनी, दीपक राठौर, कृष्णा कार्की, ऋतिक नेगी, भास्कर जोशी, निखिल उप्रेती, लक्ष्मी रानी, निशु, वंदना गोस्वामी, पंकज कुमार, लकी जोशी, प्रवीण, मयंक धामी, दयाल कोरंगा, दीप, पवन लाल साह, प्रिया पाण्डेय, अभय बोरा, नेहा जोशी, मनीषा गोस्वामी प्रिया एरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!