हरिद्वार के पिरान कलियर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अब्दुल रहमान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कर रहा था शोषण
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 30, 2026 14:14
•
7 views
•
0 Comments
कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के गंभीर मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर वर्ष 2020 से नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को पीड़िता के रुड़की निवासी पिता ने कोतवाली पिरान कलियर पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि इमलीखेड़ा निवासी अब्दुल रहमान उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर वर्ष 2020 से लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। तहरीर के आधार पर पुलिस पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार दबिश देते हुए 29 जुलाई को आरोपी अब्दुल रहमान निवासी इमलीखेड़ा को रहमतपुर गांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई को महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। कोतवाल कमल मोहन भंडारी का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!