अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 11.78 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 23, 2024 01:23 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा में 11.78 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने साढ़े तीन लाख से अधिक कीमत की 11.78 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा,देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस...

एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने साढ़े तीन लाख से अधिक कीमत की 11.78 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा,देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
एसएसपी महोदय के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस लगातार नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।


आज दिनांक- 22.10.2024 की प्रातः प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी श्री भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान लोधिया चेक पोस्ट से क्वारब की तरफ एक युवक अंकुर टम्टा के कब्जे से 11.78 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
मामले में अन्य संलिप्त की जानकारी की जा रही है,कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त अंकुर टम्टा उम्र-21 वर्ष पुत्र अनिल कुमार टम्टा निवासी-टम्टा मौहल्ला अल्मोड़ा, बरामदगी में 11.78 ग्राम स्मैक बरामद की जिसकी कीमत- 3,53,000/- रुपए एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील बिष्ट, चौकी प्रभारी बेस, कानि0 किशोर कुमार – कोतवाली अल्मोड़ा, कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 मो0 यामीन, एसओजी अल्मोड़ा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment