अल्मोड़ा के चौखुटिया में शिक्षकों की गाड़ी 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, दुर्घटना में पांच लोग घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 06, 2026 16:01
•
43 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा के कोतवाली चौखुटिया को 112 से प्राप्त सूचना पर कि उड़ली खान के पास एक वाहन रोड से नीचे गिर गयी है, सूचना पर थाने से फोर्स रवाना किया गया मौके पर सभी घायलो को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया, सभी घायल टीचर हैं धामदेवल से वाहन संख्या UK07-FH 1287(कार)से चौखुटिया वापस आ रहे थे, वाहन असंतुलित होकर नीचे खाई में गिर गया।
जिसमें पांच लोग घायल हो गए घायल बृजेश पुत्र मुरारी सिंह निवासी चौखुटिया, नवल किशोर पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी गनाई चौखुटिया, मोनिका पुत्री गणेश निवासी पुरानी कैंटीन के पास चौखुटिया, दीप जोशी पुत्र गोपाल जोशी निवासी रावत गैराज के पास चौखुटिया, हेमलता नेगी पत्नी जीवन सिंह निवासी उड़ली खान को चोटें आई हैं, जिनका संयुक्त चिकित्सालय चौकड़िया में उपचार चल रहा है ,सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!