बद्रीनाथ से लौट रहे 25 यात्रियों की एक पत्थर ने बचाई जान, बस के ब्रेक फेल हुवे
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 11, 2026 06:06
•
182 views
•
0 Comments
बद्रीनाथ धाम से 25 यात्रियों को लेकर हरिद्वार की ओर जा रही बस लामबगड़ के पास अचानक तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हो गई। बस के ब्रेक फेल होने एवं स्टेयरिंग लॉक होने के कारण बस गलत दिशा में मुड़ते हुए सड़क किनारे लगे पत्थर से जा टकराई। नीचे उफनाती अलकनंदा की गर्जना खौफ उत्पन्न कर रही थी और बस के अंदर भयभीत यात्रियों की चीख-पुकार मची थी।
इससे पहले कि बस नीचे जाती, सड़क किनारे लगे बड़े से पत्थर से जा टकराई और रुक गई। इस तरह एक पत्थर ने 25 जिंदगी बचा लीं। घटना की सूचना मिलते ही थाना गोविंदघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में सवार सभी 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके पश्चात पुलिस द्वारा क्रेन की सहायता से बस को सुरक्षित स्थान पर हटवाया गया तथा सभी यात्रियों को दूसरे वाहन की व्यवस्था कर उनके गन्तव्य हरिद्वार के लिए सुरक्षित रवाना किया गया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!