अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में पत्रकारों की जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 27, 2026 19:55 36 views 0 Comments
अल्मोड़ा में पत्रकारों की जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों की जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने पत्रकार हितों एवं पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों की बात गंभीरता से सुनी तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विभागवार पत्रकार सम्मेलन आयोजित किए जाने का अनुरोध भी किया गया ।

इस पर जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी को सभी के साथ समन्वय स्थापित कर विभागवार पत्रकार सम्मेलनों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि विभागीय गतिविधियों, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नियमित रूप से मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जा सके। बैठक के दौरान पत्रकार उत्पीड़न से संबंधित मामलों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि पत्रकारों से जुड़े सभी मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान प्रशासन और पुलिस की प्राथमिकता है । 

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के माध्यम से ही प्रशासन का वास्तविक उद्देश्य व्यापक रूप से पूरा होता है। पत्रकार जहां एक ओर धरातल की वास्तविक परिस्थितियों से प्रशासन को अवगत कराते हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक पहल की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण सेतु भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पत्रकारों के सुझावों का सम्मान करता है और जनहित के कार्यों में मीडिया के सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा रखता है। बैठक में स्थायी समिति के सदस्य प्रकाश पांडे, राजेंद्र सिंह रावत, सुरेश चंद्र तिवारी, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र एवं जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment