अल्मोड़ा

अल्मोड़ा SOG व कोतवाली अल्मोड़ा की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 06, 2026 17:17 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा SOG व कोतवाली अल्मोड़ा की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

नशा तस्कर फिर पहुंचे जेल, 4.82 लाख की कीमत का 16.08 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) किया बरामद चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के...

नशा तस्कर फिर पहुंचे जेल, 4.82 लाख की कीमत का 16.08 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) किया बरामद चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। दिनांक 05.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बेस तिराहा के पास से मोटर साइकिल वाहन संख्या- UK04-AP-5711 में सवार 02 युवकों, गौरव के कब्जे से 8.66 ग्राम व सौरभ के कब्जे से 7.42 ग्राम (कुल 16.08 ग्राम) अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में FIR NO -24/2026 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मोटरसाइकिल को सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त गौरव बिष्ट उर्फ डांसर उम्र- 25 वर्ष पुत्र बलवन्त सिंह निवासी सरकार की आली, खोल्टा जनपद अल्मोड़ा
2-सौरभ भण्डारी उम्र- 22 वर्ष पुत्र गणेश भण्डारी निवासी न्यू इन्द्रा कॉलोनी खत्याड़ी जनपद अल्मोड़ा, इनका आपराधिक इतिहास
अभियुक्त गौरव बिष्ट उर्फ डांसर के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में पूर्व में 02 एनडीपीएस एक्ट में 02 मुकदमे पंजीकृत है।
1- FIR NO - 35/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
2- FIR NO - 02/2025 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट बरामद सामग्री 16.08 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
कीमत- 4,82,400/- रुपये। पुलिस टीम में मौजूदउपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, (प्रभारी चौकी धारानौला), कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा, कानि0 गणेश दत्त पाण्डे, एसओजी अल्मोड़ा के लोग मौजूद रहे।

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    Verified Reporter

    Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

    Enjoyed this article?

    Share it with your friends and colleagues.

    Comments (0)

    No comments yet. Be the first to share your thoughts!

    Leave a Comment