अल्मोड़ा

कोतवाली अल्मोड़ा व SOG की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 03, 2026 08:31 1 views 0 Comments
कोतवाली अल्मोड़ा व SOG की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा में पुलिस चेकिंग के दौरान दो तस्कर गिरफ्तार 3.4 लाख की कीमत का 11.46 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) किया बरामद चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक...

अल्मोड़ा में पुलिस चेकिंग के दौरान दो तस्कर गिरफ्तार 3.4 लाख की कीमत का 11.46 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) किया बरामद चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

अपर पुलिस अधीक्षहरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी SOG/ANTF अल्मोड़ा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व SOG/ANTF की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास से 02 युवक सज्जन बिष्ट के कब्जे से 05.30 ग्राम व प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल के कब्जे से 06.16 ग्राम (कुल- 11.46 ग्राम) अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में FIR NO -34/2026 धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त सज्जन बिष्ट उम्र-23 वर्ष पुत्र रमेश सिंह बिष्ट निवासी दुगालखोला जनपद अल्मोड़ा, प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल उम्र- 28 वर्ष पुत्र स्व0 नवीन चन्द्र निवासी ग्राम दियारी कोतवाली भवाली जिला नैनीताल के बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार उपयोगिता का आपराधिक इतिहास भी रहा है, अभियुक्त प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल के विरुद्ध पूर्व में कोतवाली अल्मोड़ा में 02 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमें पंजीकृत है। FIR NO-60/2019 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली अल्मोड़ा, FIR NO-72/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, में कोतवाली अल्मोड़ा मामले दर्ज है। बरामद स्मैक 11.46 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद। जिसकी कीमत 3, 43, 800/- रुपये। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, (प्रभारी चौकी धारानौला) कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा, कानि0 गणेश दत्त पाण्डे, एसओजी अल्मोड़ा, कानि0  इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा लोग शामिल थे।

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    Verified Reporter

    Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

    Enjoyed this article?

    Share it with your friends and colleagues.

    Comments (0)

    No comments yet. Be the first to share your thoughts!

    Leave a Comment