उधम सिंह नगर के जसपुर नगरपालिका के कूड़ा वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक सवार युवक गंभीर घायल, घटना cctv में कैद वीडियो वायरल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 24, 2026 16:15
•
177 views
•
0 Comments
ऊधम सिंह नगर के जसपुर में नगरपालिका के कूड़ा वाहन सड़को पर मौत बनकर दौड़ रहे है बीते रोज जसपुर भूतपुरी हाइवे पर बहादुर पेट्रोल पंप के पास नगरपालिका का कूड़ा वाहन बैक होते समय हाइवे पर आ रहे एक बाइक सवार को टक्कर मारी जिसमे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया उसके बाद सड़क पर जा रही ई रिक्शा भी बाल बाल बची पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जसपुर में नगरपालिका के कूड़ा वाहन की लापरवाही का मामला सामने आया है।बीते रोज बहादुर पेट्रोल पंप के पास नगरपालिका का कूड़ा वाहन बैक किया जा रहा था। इसी दौरान हाईवे से गुजर रहे एक बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद नगरपालिका के कूड़ा वाहन का ड्राइवर गाड़ी छोड़ मौके से भाग निकला घटना से अफरा तफरी मच गई और राहगीरों ओर आस पास दुकानदारों की भीड़ जुट गई और घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुँचाया गया जंहा से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया घायल युवक इस समय जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है वंही यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तो वंही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!