अल्मोड़ा में 24 वीं स्टेट जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया शुभारंभ
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 30, 2025 13:23
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय 24 वीं स्टेट जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का...
अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय 24 वीं स्टेट जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला बैडमिंटन संघ, जिला प्रशासन और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड के सभी जिलों से जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर मिलेगा।
वही आज खेल के अवसर पर प्रदेश के कई जिलों से खिलाड़ी पहुंचे हुए हैं, जो जूनियर और सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे और अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!