चमोली में गुमता के पास हादसा, खाई में गिरी कार, थराली के दो लोगों की मौके पर मौत

उत्तराखंड के चमोली में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। कुलसारी-ढालू- मोणा मोटर मार्ग पर गुमता टनोली तोक के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे कार(uk 11TA 3880 ऑल्टो) अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से लगभग 250 मीटर नीचे जा गिरी। वाहन में दो लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दर्शन राम(54) पुत्र स्तुती राम निवासी ग्राम -पास्तोली  थराली और दिनेश चन्द्र जोशी(60) पुत्र बलराम जोशी निवासी ग्राम नैल थराली के रूप में हुई है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version