कार्बेट पार्क में उफनाया नाला, ढाई घंटे तक 28 जिप्सियों व चार कैंटर में फंसे रहे पर्यटक

रामनगर में कार्बेट पार्क के ढिकाला से लौट रहे करीब 28 जिप्सियों व चार कैंटर के पर्यटक नाले उफान पर आने व रास्ते में पेड़ गिरने से करीब ढाई घंटा तक जंगल में फंस गए। वन कर्मियों व अधिकारियों ने पर्यटकों के वाहनों को निकाला। पर्यटक पांच घंटे में कार्बेट पार्क से बाहर आए।

- Advertisement -

15 जून से कार्बेट पार्क में नाइट स्टे बंद हो गया है। 14 जून को पार्क में नाइट स्टे के लिए गए पर्यटकों को रविवार को बाहर आना था। मौसम खराब होने पर सुबह ढिकाला वन विश्राम गृह में मौजूद सभी पर्यटकों को साढ़े नौ बजे तक पार्क से बाहर निकलने के लिए कहा गया। उन्हें बताया गया कि मौसम खराब होने से कभी भी नदी नाले उफना सकते हैं।

- Advertisement -

सभी पर्यटकों ने ढिकाला से प्रातः साढ़े 9 बजे चेक आउट किया। जिससे कि डेढ़ घंटे में रामनगर पहुंच सके। इस बीच बारिश शुरू हो गई। ढिकाला से निकलते ही सर्पदुली रेंज के अंतर्गत जामुन स्रोत में भी उफान पर आ गया। हालांकि चार पांच पर्यटकों की जिप्सी स्रोत से निकल गई। लेकिन पर्यटकों की एक जिप्सी बीच स्रोत में फंसकर बंद हो गई। इससे पर्यटकों में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version