रुद्रप्रयाग में बगीचे में काम कर रही महिला को गुलदार ने मार डाला, 10 दिन में दूसरी घटना

मखेत गांव के आश्रम तोक में गुलदार ने एक 65 वर्षीय महिला को मार डाला। महिला अपने घर के समीप बगीचे में निराई-गुडाई कर रही थी। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि दस दिन पहले भी गुलदार ने एक महिला को मार दिया था, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

- Advertisement -

मंगवार को देर शाम लगभग पांच बजे मयाली-मखेत मोटर मार्ग पर मखेत गांव के आश्रम तोक निवासी रामेश्वरी देवी अपने घर के बगीचे में निराई-गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया, जब तक वह कुछ समझ पाती, गुलदार ने उनकी गर्दन को दांत व नाखून से बुरी तरह से जख्मी कर दिया और घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। करीब 7.30 बजे जब उनका बेटा चंद्रशेखर दुकान से घर पहुंचा तो मां को आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं मिलने पर बुजुर्ग पिता से पूछा।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि वह खेत में गई थी जिससे वह खेत पर पहुंचा, वहां खून पड़ा दिखा। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। महिला का शव खेत से लगभग दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के एसीएफ डॉ.दिवाकर पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। बीते 30 मई को डांडा गांव में रूपा देवी (59) को भी गुलदार ने घर के पास खेत में काम करते समय मार दिया था। वहीं 25 फरवरी को भी देवल गांव में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को मार दिया था।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version