रुद्रप्रयाग में नगरासू गुरुद्वारे के प्रबंधक बेहंत सिंह बोले, निहंगों ने गुरुद्वारा के सेवा भाव को पहुंचाई ठेस, पर्यटकों ने बनाई दूरी

रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब प्रबंधन ने परिसर की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रबंधक बेहंत सिंह ने प्रशासन से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और छत पर डटे निहंगों को तत्काल हटाने की मांग की है। ताकि नगरासू में शांति, सौहार्द और विश्वास का वातावरण पुनः स्थापित हो सके। प्रबंधक बेहंत सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी पिछले 28 वर्षों से चारधाम यात्रियों और क्षेत्र के लागों की की निस्वार्थ सेवा में जुटी हुई है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए नियमित रूप से लंगर की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इस घटना से प्रबंधन कमेटी, संगत और स्थानीय लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

- Advertisement -

उनका आरोप है कि गुरुद्वारे की छत पर चढ़े कुछ निहंगों ने परिसर में तोड़फोड़ की और प्रबंधन से जुड़े लोगों को धमकियां भी दीं, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। इससे चारधाम यात्रा की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है। साथ ही प्रशासन से आग्रह किया कि गुरुद्वारा परिसर की सुरक्षा के लिए यहां स्थायी रूप से पुलिस की तैनाती की जाए और निहंगों को तत्काल गुरुद्वारे से हटाकर उनके गृह राज्य पंजाब भेजा जाए। प्रबंधक बेहंत सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version