हल्द्वानी के गल्ला मंडी में देर रात युवक व युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों के सिर व मुंह को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया है। 31 वर्षीय निवासी अल्मोड़ा लोहर माल रोड तल्ला खोलटा शुभम टम्टा व युवती 19 वर्षीय लक्ष्मी निवासी तल्ली पोखरी नैनीताल बताई जा रही है। हल्द्वानी वर्षों बाद डबल मर्डर से दहल गया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार की सुबह उन्हें करीब साढ़े सात बजे डायल 112 पर गल्ला मंडी में स्थित गोदामों के पास युवक व युवती की लाश पड़ी होने की सूचना मिली दोनों की बाडी के पास खून से सने हुए पत्थर भी मिले हैं। दोनों का सर पत्थरों से बुरी तरह कुचला गया है।
पुलिस को युवक के पास से एक चंपावत व अल्मोड़ा के आधार कार्ड मिले हैं, वहीं युवती नैनीताल की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी दोनों शवों के पहचान पत्रों की जांच कर रही है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। युवक की बॉडी के पास से निरोध, लाइटर, पर्स पड़ा हुआ मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के नशेड़ी होना प्रतीत हुआ है। वहीं मौके पर कई लोगों का जमावड़ा लग गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दोनों युवक-युवती की हत्या की वजह ढूंढी जा रही है। उनके पास से मिले प्रमाण पत्रों से उनकी पहचान की जा रही है।
इसके बाद मौके पर एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिसपर उन्होंने बताया कि हत्या करने वालों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। मृतक युवक व युवती के बारे में पता लगाया जा रहा है कि वह हल्द्वानी में क्या कर रहे थे। कब से यहां रह रहे थे। दोनों की हिस्ट्री क्या है। इसकी परिवार वालों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।
