अल्मोड़ा में राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन 13 से 15 फरवरी तक अल्मोड़ा मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय सम्मेलन

अल्मोड़ा में 13 से 15 फरवरी तक अल्मोड़ा मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय 21वें राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा मैं पहली बार राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसे राज्य के लिए विज्ञान, नवाचार और विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम), कोलकाता के तत्वावधान में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू-कॉस्ट) द्वारा किया जा रहा है।

- Advertisement -

उद्घाटन सत्र में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन में देशभर के लगभग 50 संग्रहालयों और विज्ञान केंद्रों के निदेशक/प्रमुख, विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, नीति-निर्धारक और अन्य गणमान्य अतिथि भाग लेंगे। मानसखण्ड विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि यह सम्मेलन विज्ञान केंद्रों का भविष्य थीम पर आधारित होगा। सम्मेलन के दौरान डिजिटल और इंटरैक्टिव तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित अत्याधुनिक प्रदर्शन, विज्ञान संचार के नवाचारपूर्ण मॉडल और युवाओं को विज्ञान से जोड़ने के प्रेरक उपायों पर गहन विचार-विमर्श होगा।

- Advertisement -

उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार को शिक्षा, शोध, नीति और समाज से जोड़ने का एक सशक्त और समावेशी मॉडल विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में राज्य के प्रत्येक जिले में विज्ञान केंद्रों की स्थापना की जा रही है, ताकि विज्ञान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके। कहा कि यह सम्मेलन केवल शैक्षणिक आयोजन नहीं, बल्कि वैज्ञानिक चेतना को सुदृढ़ करने, नवाचार संस्कृति को गति देने और युवाओं को वैश्विक नवाचार में नेतृत्वकर्ता बनाने वाला एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय प्रयास है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version