हरिद्वार शहर के कनखल क्षेत्र स्थित जमालपुर कला के पास सड़क किनारे कब्रिस्तान के नाले में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
थाना प्रभारी मनोहर रावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं इसलिए मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है। आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
