उत्तरकाशी की ओबरा नदी में गिरा वाहन, जान बचाने को छत पर चढ़ा चालक, घंटों फंसा रहा

उत्तरकाशी में मोरी विकासखंड की लिवाड़ी फीताड़ी सड़क पर एक वाहन नदी में जा गिरा। नदी उफान पर थी, इसलिए वाहन बहकर नदी में बीच में अटक गया। ड्राइवर जान बचाने के लिए तुरंत वाहन की छत पर चढ़ गया और मदद के लिए आवाज लगाने लगा। उसके बाद स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेसक्यू अभियान चलाकर रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला।  

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मोरी तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने बताया कि रविवार शाम को एक वाहन सवारियां लेकर जखोल-लिवाडी-फीताड़ी मोटर मार्ग पर जा रहा था। कच्ची सड़क होने के कारण वाहन चालक राजू राणा ने बेंचा नामे खड्ड के समीप सड़क पर कीचड़ और चढ़ाई होने के कारण गाड़ी में बैठी सवारियों को उतार दिया था। उसके बाद चालक ने वाहन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन के ब्रेक न लगने के कारण वह सीधा नदी में जा गिरा।

- Advertisement -

वाहन चालक किसी प्रकार से दरवाजा खोलकर गाड़ी की छत पर जा चढ़ा, इस दौरान गनीमत यह रही कि वाहन किसी बड़े पत्थर पर अटक गया। उसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी के सहारे चालक को सुरक्षित रेसक्यू किया। उसे हल्की चोट आई थी, जिसे निजी वाहन से उपचार के लिए मोरी अस्पताल भेजा गया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version