उत्तराखंड: अल्मोड़ा मंदिर में चार माह से साधु बन कर रह था मुस्लिम युवक, गांव वालों ने पूछताछ शुरू की तो हुआ फरार

अल्मोड़ा,  देवभूमि में किस तरह से गैर हिंदू लोग अपनी पहचान छुपा कर रह रहे है, इसका साक्ष्य पेटसाल मंदिर में मिला जहां एक साधु, चार माह से रह रहा था और वो मुस्लिम निकला।

- Advertisement -

ग्राम प्रधान कैलाश प्रसाद के अनुसार, क्षेत्र के शिवालय में रहने वाले एक साधु की गतिविधियों पर ग्रामीणों को शक हुआ था, बीते रोज जब उससे कड़ाई के पूछताछ हुई और जब उसका आधार कार्ड जांचा गया तो उसका नाम वकील उम्र 42 निवासी आगरा  निकला। जब तक गांव वाले और उससे पूछताछ करते वो मौका देख कर भाग निकला।

- Advertisement -

ग्रामीणों में इस बारे में पुलिस को खबर कर दी है, पुलिस क्षेत्र में कथित साधु की खोजबीन में जुटी हुई है। एसएसपी देवेंद्र पींचा के मुताबिक पूरे जिले में सत्यापन ड्राइव चलाया जा रहा है। उक्त साधू  की खोज की जा रही है और उसके बारे में गहनता से जांच पड़ताल भी की जा रही है कि वो यहां आकर क्यों रहने लगा, उसका कोई अपराधिक इतिहास तो नही है?

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version