अल्मोड़ा पहुंचीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, राहुल गांधी की जनसभा की को लेकर की प्रेस वार्ता

कल गुरुवार 4 जून को अल्मोड़ा में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनसभा को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनसभा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अल्मोड़ा पहुंचीं, जहां उन्होंने सभा स्थल का निरीक्षण कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अल्मोड़ा पहुंचीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और जनसभा में आने वाले लोगों की सुविधाओं को लेकर पार्टी नेताओं से विस्तृत जानकारी ली।

- Advertisement -

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की अल्मोड़ा जनसभा ऐतिहासिक होगी। राहुल गांधी की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है,उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और राहुल गांधी का यह दौरा प्रदेश की जनता की आवाज को और मजबूती देगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। साथ ही दावा किया कि जनसभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और इस कार्यक्रम से प्रदेश की राजनीति में बड़े परिवर्तन की शुरुआत होगी।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version