उत्तराखंड: बरातियों से भरी मैक्स 200 फीट गहरी खाई गिरी, 3 की मौत, 10 घायल

कोटद्वार के लैंसडाउन तहसील क्षेत्र में बरातियों से भरी मैक्स करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई, दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वाहन में चालक समेत कुल 14 लोग सवार थे, सूचना पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

- Advertisement -

राजस्व उपनिरीक्षक रंजन बिष्ट और रजिस्ट्रार कानूनगो जयकृष्ण भट्ट ने बताया कि गुनियाल गांव निवासी रोहित गुसाईं की शुक्रवार को शादी थी, बसड़ा गांव से शाम को दुल्हन की विदाई हुई, इसी दौरान बरातियों से भरी मैक्स सिसल्डी-सिलवाड़ मोटर मार्ग पर नौगांव के पास खाई में जा गिरी, सूचना पर लैंसडाउन एसडीएम शालिनी मौर्य, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई, घायलों को निकालने में स्थानीय युवाओं ने भी सहयोग किया.हादसे में तीन बरातियों मुकेश सिंह (35) निवासी गुनियाल, दूल्हे की मौसेरी बहन नूतन (35), धीरज सिंह (65) निवासी गुनियाल की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए, वाहन में सवार दो बच्चे सुरक्षित हैं।

- Advertisement -

घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है, घटना की सूचना पर लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत अस्पताल पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों को घायलों को उचित उपचार के लिए निर्देशित किया, इस दौरान अस्पताल में लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला, लोग सड़क की खस्ताहालत को लेकर आक्रोशित हो गए, इस दौरान लैंसडाउन विधायक ने लोगों को काफी समझाया बुझाया, जिसके बाद लोग शांत हुए, घायलों से मिलने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी अस्पताल पहुंची और घायलों का हालचाल जाना।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version