उत्तराखंड:BJP नेता के बेटे से घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, पूरी घटना CCTV में कैद

उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब उनको किसी से डर नहीं है, ऐसे ही एक मामला रुद्रपुर का है, जहां भाजपा नेत्री के बेटे से घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की, नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी की, वहीं घायल अवस्था में पीयूष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, पूरी घटना की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है।

- Advertisement -

वीडियो के मामला रुद्रपुर का है, जहां भाजपा नेत्री मधु रॉय के बेटे पीयूष भाटिया के साथ मारपीट की गई, पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घायल के पिता ने सोसायटी के एक पदाधिकारी सहित पांच लोगों के खिलाफ सिडकुल चौकी में तहरीर दी। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मेट्रोपोलिस कॉलोनी निवासी भाजपा महिला मोर्चा की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मधु राय भाटिया के पति मनमोहन राय ने तहरीर देते हुए बताया कि 18 अगस्त की रात्रि को कुछ लोगों द्वारा उनके पुत्र पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमारा कर दिया अंजाम दिया गया। आरोप था कि बेटा पीयूष अपने परिवार के साथ रात्रि ग्यारह बजे हल्द्वानी से घर लौटा,तो एक व्यक्ति ने फोन कर उसकी लोकेशन पूछी।

- Advertisement -

आरोप था कि जैसे ही पीयूष घर पहुंच कार से सामान उतारने लगा,तभी नकाबपोश पांच से छह धारदार हथियारों से लैस युवक आते है और जान से मारने की नीयत से हमला कर देते है। जिसमें उसका बेटा पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version