अल्मोड़ा के कफड़खान-सिरकोट मोटरमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉला खाई में गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत

अल्मोड़ा के कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉला गहरी खाई में जा गिरा, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम गधोली (सुंदरपुर के समीप) के पास ट्रैक्टर ट्रॉला (यूके 02-सीए 0073) अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा।दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान चत्ते राजी (26 वर्ष) पुत्र गंगा राम निवासी कैलाली, नेपाल तथा उमेश (22 वर्ष) पुत्र रमेश निवासी अजीतपुर जिला रामपुर के रूप में हुई है।

- Advertisement -

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version