पिथौरागढ़ में जौलजीबी मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा में दो लोगों की मौत

पिथौरागढ़ के जौलजीबी -मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी और मदकोट के बीच उमरगड़ा के पास रविवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राजस्व उपनिरीक्षक हिमांशु नेगी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर के आसपास  एक इनोवा कार संख्या डी एल 3सीसीएन 3785 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जो पिथौरागढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में लच्छू नेगी और अंकित पांडे की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

- Advertisement -

वहीं, हादसे में घायल आयुष पंत और देवेंद्र पंत को तत्काल रेस्क्यू कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही नियमित पुलिस चौकी मदकोट की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। राजस्व उपनिरीक्षक नेगी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र नियमित पुलिस थाना मुनस्यारी के अंतर्गत आता है, जहाँ पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version