दुखद : 5 साल के बेटे की चल रही थी बर्थडे पार्टी…केक काटने से पहले मां की हार्ट अटैक से मौत

1 Min Read

गुजरात के वलसाड जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बेटे की जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक मां की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। यह घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवार अपने पांच साल के बेटे गौरीक की बर्थडे पार्टी मना रहा था, और सब कुछ हंसी-खुशी चल रहा था।

- Advertisement -

बर्थडे के मौके पर यामिनीबेन, जो गौरीक की मां थीं, अपने पति के साथ स्टेज पर मौजूद थीं। इसी दौरान यामिनीबेन ने अचानक अपने पति के कंधे पर सिर रखकर मंच पर गिर पड़ीं। पार्टी में मौजूद लोग तुरंत उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पार्टी का माहौल मातम में बदल गया, और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

- Advertisement -

देश में पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, और अब यह समस्या युवा पीढ़ी तक भी पहुंच गई है, जो पहले आमतौर पर बुजुर्गों में देखी जाती थी।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version