जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर,तलाशी अभियान जारी 

2 Min Read

श्रीनगर में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कादर बेहिबाग इलाके में बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, इस दौरान पांच आतंकवादी मारे गए, फिलहाल तलाशी अभियान जारी है. सुरक्षा एजेंसी के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, सीआरपीएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की और वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

- Advertisement -

अधिकारियों ने कहा कि जैसे ही संयुक्त टीम विशिष्ट स्थान के पास पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है, पुलिस के अनुसार इस मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए हैं, बताया जा रहा है कि फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘कुलगाम जिले के कद्दर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई, पुलिस और सुरक्षा बल कार्रवाई में जुटे हैं, सेना की चिनार कोर ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की।

- Advertisement -

आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कादर, कुलगाम में एक संयुक्त अभियान शुरू किया, सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर, आतंकवादियों ने अंधाधुंध और भारी मात्रा में गोलीबारी शुरू कर दी, हमारे सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की, ऑपरेशन जारी है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version