अधर्म पर हुई धर्म की विजय भगवान श्री राम ने किया दशानन रावण का अंत

श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोडा की दशम दिवस की रामलीला में रावण-अहिरावण संवाद, अहिरावण द्वारा राम – लक्ष्मण का हरण करना, हनुमान-मकरध्वज संवाद, अहिरावण वध,राम-रावण युद्ध,रावण वध आदि मुख्य आकर्षण रहे । देर रात्रि तक दर्शक दीर्धा में उपस्थित दर्शकों ने लीला का आनन्द लिया व कलाकारों का उत्साहवर्धन किया ।

- Advertisement -


दशम दिवस की लीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महेश लोहनी संस्थापक केदारनाथ ट्रस्ट तथा गगन जोशी प्रतिष्ठित व्यवसायी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया । मुख्य अतिथियों ने रामलीला समिति के संरक्षक/संयोजक बिट्टू कर्नाटक को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से यहां की रामलीला मंचन को राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई है।
राम की पात्र रश्मि काण्डपाल, लक्ष्मण-वैभवी कर्नाटक, रावण-पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक, अहिरावण -मनीष तिवारी,हनुमान-अनिल रावत,मन्दोदरी-नेहा जोशी, मकरध्वज – हर्षित आगरी , विभीषण -राहुल जोशी आदि ने जीवन्त अभिनय किया ।

- Advertisement -

रामलीला का प्रसारण फेसबुक लाईव के माध्यम से भी किया गया।
दशम दिवस की रामलीला में रावण-अहिरावण संवाद तथा राम-रावण युद्ध ने दर्शकों को रोमांचित किया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक पोखरिया, त्रिभुवन अधिकारी, मनोज बिष्ट, शुभम्, अखिलेश थापा, बद्री प्रसाद कर्नाटक, मनीष जोशी,देवेन्द्र कर्नाटक, डॉ करन कर्नाटक,

- Advertisement -

हेम जोशी, गौरव कांडपाल, हंसा दत्त कर्नाटक, लीलाधर कांडपाल, पूरन चन्द तिवारी,भूपेश तिवारी,जय काण्डपाल, कमलेश कर्नाटक, नारायण दत्त तिवारी, गिरीश लोहनी ,मथुरा दत्त काण्डपाल,एस.एस.कपकोटी, देवेन्द्र जनौटी, गोकुलानंद जोशी,कमल पालीवाल,हरीश पाठक, प्रमोद नैनवाल, रजनीश कर्नाटक,देवेन्द्र गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा एवं गीतांजलि पांडे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

    TAGGED:
    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Exit mobile version