चमोली के हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर भारी भूस्खलन! जान बचाकर भागे मजदूर, देखें वीडियो

चमोली में एक भयावह मंजर देखने को मिला है। यहां भारत-चीन सीमा पर स्थित अंतिम नगर जोशीमठ से 12 किलोमीटर पहले हेलंग से मारवाड़ी तक निर्माणाधीन 5 किलोमीटर लंबे बाईपास पर भारी भूस्खलन हुआ है। गनीमत यह रही की मौके पर कार्य कर रहे मजदूरों ने समय रहते भाग कर अपनी जान बचा ली।

- Advertisement -

बताते चलें कि चारधाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार द्वारा निर्माण एजेंसी बीआरओ हेलंग से अरिणमठ तक 5 किलोमीटर लंबा बाईपास का निर्माण करवाया जा रहा है, यद्यपि इस सड़क कटिंग के लिए सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों से पता चला है कार्य मे लगी ठेकेदार एजेंसी जहां पर गुपचुप ब्लास्टिंग कर रही है जिस कारण से आसपास की पहाड़ियां दरकने लगी है।

- Advertisement -

पहाड़ी का एक हिस्सा टूटने के कारण सड़क निर्माण में लगी कंपनी की एक मशीन भी दबाकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है तो वहीं काम में लगे मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई है। इस भूस्खलन में दर्जनों हरे पेड़ भी टूटे हैं। भूस्खलन से ये पूरी पहाड़ी टूट कर नीचे आ गई। लोगों की मानें तो निर्माण दाई संस्था और निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों द्वारा जिस तरीके से लगातार ब्लास्ट किया जा रहा है उसे ज्योतिर्मठ के भविष्य पर भी संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। 

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version