टेस्ट‑ड्राइव का बहाना और चोरी का नया तरीका काशीपुर में फॉर्च्यूनर छोड़ आरोपी फरार

काशीपुर शहर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के ज़रिए कार चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रामनगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी Toyota Fortuner कार बेचने के लिए OLX पर विज्ञापन डाला था। उसी विज्ञापन के आधार पर एक युवक ने संपर्क किया और खुद को खरीदार बताकर टेस्ट ड्राइव की मांग की।

- Advertisement -

टेस्ट ड्राइव के दौरान युवक ने कार में तकनीकी खराबी का झांसा दिया। जब कार मालिक का बेटा गाड़ी चेक कर रहा था उसी दौरान आरोपी ने प्यास लगने का बहाना बनाकर उसे पानी लाने भेजा…और मौका मिलते ही कार लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पिरूम द्वारा पुलिस ने नाकेबंदी की। पीछा करते हुए आरोपी प्रतापपुर बैरियर तक पहुंचा जहां उसने बैरियर तोड़ा और एक अन्य कार को टक्कर मार दी। खुद को घिरा देख आरोपी फॉर्च्यूनर छोड़कर फरार हो गया।

- Advertisement -

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया था। शक है कि वह किसी ऑनलाइन वाहन चोर गैंग का हिस्सा हो सकता है। पुलिस फिलहाल CCTV फुटेज खंगाल रही है और इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version