चमोली के देवाल में टैक्सी खाई में गिरी, हादसे में चार लोगों की मौत, ग्रामीण और एसडीआरएफ लगी खोजबीन में

चमोली जिले के देवाल ब्लाक में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क एक टैक्सी खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीण रेस्क्यू कार्य में जुटे हैं। घायलों को देवाल अस्पताल ले जाया जा रहा है। तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनका लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है।

- Advertisement -

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर निकल गई, जिनके द्वारा लगातार जो लोग घायल हैं उनको ढूंढने की लगातार कोशिश की जा रही है साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ ग्रामीणों के द्वारा जो जानकारी दी जा रही है, उनके साथ लगातार सूचना लोगों दी जा सके, ताकि घायलों को ढूंढा जा सके।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version