महाकुंभ में भगदड़; कई श्रद्धालुओं की मौत होने की आशंका, मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में उमड़े करोड़ों लोग

4 Min Read

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के लिए पहुंची भीड़ में भगदड़ मच गई, घटना में कई श्रद्धालुओं मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हादसे में कई लोग घायल हैं, उन्हें स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात 1.30 बजे के आसपास की है, दरअसल, दूसरे शाही स्नान के लिए काफी संख्या में लोग संगम नोज पर मौजूद थे, इस दौरान अफवाह के चलते भगदड़ मच गई, महिला-पुरुष समेत तमाम लोग जमीन पर गिर गए।

- Advertisement -

इसके बाद लोग उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गए, इससे हालात बिगड़ गए, संगम तट पर से एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अफवाह के कारण भगदड़ मची, 50 से ज्यादा घायल हैं, वहीं पीएम मोदी ने तीसरी बार भी सीएम योगी से बात की, ताजा हालात की जानकारी ली, बुधवार को 2 करोड़ 78 लाख लोग अब तक संगम में स्नान कर चुके हैं, वहीं मंगलवार तक कुल 19 करोड़ 94 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया था।

- Advertisement -

महाकुंभ में हादसे के शिकार लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, काफी देर तक लोग भीड़ में अपनों की तलाश करते रहे, मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 में स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी फरजाना ने बताया कि देर रात घाट पर लोग स्नान के लिए रुके थे, इस दौरान श्रद्धालुओं का एक हुजूम संगम की तरफ बढ़ा, इसी दौरान दूसरी तरफ से स्नान कर चुके लोग की भीड़ बाहर निकल रही थी, अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से अफरातफरी मच गई, कुछ ही देर में भगदड़ भी मच गई।

- Advertisement -

वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम लोग एक-दूसरे को बचाते रहे लेकिन भीड़ ऊपर गिरती गई, भीड़ लोगों के ऊपर से आगे बढ़ती जा रही थी। गोरखपुर से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि संगम क्षेत्र में भीड़ बहुत अधिक थी, तीन बार भगदड़ हुई, अधिक लोग घाट के किनारे सो रहे थे, पुलिस कर्मियों ने उन्हें उठाना शुरू किया, इसके कुछ देर बाद ही भगदड़ मच गई, रात में 1.30 से 2 बज के बीच हुए हादसे के बाद सुबह 8 बजे तक घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने का क्रम चलता रहा।

परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा है कि ‘जैसे ही मुझे भगदड़ के बारे में पता चला, हमने अपने शिविर में सभी को सूचित कर दिया कि हम आज एक साथ स्नान नहीं करेंगे, सभी को अपने निकटतम गंगा घाट पर डुबकी लगाने के लिए कहा गया है, हमने ‘सामूहिक स्नान’ रद्द कर दिया है, सभी की भलाई और सेवा अभी सभी की प्राथमिकता होगी, हमने उन लोगों के लिए प्रार्थना की है जो इस घटना में घायल हुए हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है, प्रशासन सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version